चौपानकी में फैक्ट्री के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के मामले में 12 साल से फरार ईनामी बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

NCRkhabar@bhiwadi.भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) ने हत्या के मामले में 12 साल से फरार चल रहे एक हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी करने की नीयत से चौपानकी स्थित एक फैक्ट्री में घुस गया और गार्ड विरोध करने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया था। डीएसटी प्रभारी एसआई दारा सिंह ने बताया कि गत 15 सितंबर 2011 को परिवादी हरदयालसिंह एएसआई तत्कालीन चौकी प्रभारी चौपानकी ने भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था कि अज्ञात आरोपियों ने फैक्ट्री मेें मौजूद गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दिया है। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। गत बुधवार को डीएसटी के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार को सूचना मिली कि पुलिस थाना भिवाडी फेज थर्ड (Bhiwadi Phase III) पर दर्ज हत्या के मामले में वांछित एक हजार का ईनामी बदमाश रामचन्द्र उर्फ टिमाणी पुत्र मोहरसिंह निवासी नौसेरा थाना नूंह किसी काम से नूंह आया हुआ है। सूचना मिलने के बाद डीएसटी टीम भिवाडी से रवाना होकर नूंह हरियाणा पहुंची और  सीआईए हरियाणा की मदद से नूंह चौक से आरोपी रामचन्द्र उर्फ टिमाणी को दस्तयाब कर भिवाड़ी लाई।  पुलिस थाना भिवाडी फेज थर्ड ने सुपुर्दगी मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More