भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस ने चेन स्नेचिंग के आरोपी को किया गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ( Bhiwadi Phase III Police Station) ने अजंता चौक (Ajanta Chowk)  पर चेन स्नेचिंग के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि विधि से संघर्षरत एक बालक को निरुद्ध किया है। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना एसएचओ एसआई सचिन शर्मा ( S.I. Sachin Sharma SHO) ने बताया कि बिलाहेड़ी गांव निवासी तसलीमा ने एक अक्टूबर को  रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गत 29 सितंबर को वह अलवर बाईपास पर स्थित एक निजी अस्पताल से ड्यूटी करके वापस अपने घर आ रही थी। अजंता चौक के पास स्थित पावर हाउस के निकट बाईक पर आए दो युवक उसकी चेन व मोबाईल छीनकर भाग गए।  भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने क्षेत्र में चेन स्नेचिंग, मोबाईल व लूटपाट में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिवाड़ी थाना क्षेत्र के अमलाकी निवासी इखलास पुत्र तैयब मेव को गिरफ्तार कर लिया जबकि  विधि से संघर्षरत एक बालक को निरुद्ध किया है। एसएचओ सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी बाईक लेकर कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों व अकेली महिलाओं को देखकर उनसे चेन व मोबाईल छीनकर भाग जाते थे।  पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने का प्रयास कर रही है। पुलिस टीम में एसआई सचिन शर्मा, हेड कांस्टेबल वेदप्रकाश, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, कमलेश सिंह व बलराम शामिल थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438
Read More