NCRkhabar@Bhiwadi. खैरथल-तिजारा पुलिस ने 50 लाख रुपए नकदी लेकर आ रहे हरियाणा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कार व 21 डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड जब्त किया है। खैरथल-तिजारा एसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को राजस्थान- हरियाणा सीमा पर वीरनवास चैकपोस्ट पर नाकाबंदी कर अवैध शराब, मादक पदार्थ व नकदी लेकर आने वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। किशनगढ़बास डीएसपी सुरेश डूडी व कोटकासिम एसएचओ महावीर सिंह व पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही एक क्रेटा गाड़ी को रूकवाकर जांच की गई तो 50 लाख रुपए नकद मिले, जिसके बारे में पूछने पर कार चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद कोटकासिम थाना पुलिस ने 21 डेबिट-क्रेडिट कार्ड एवं पेट्रोल पंप से डैबिट-कार्ड से स्वीप की पर्चियां एवं अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलने पर हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के साकरस गांव निवासी हासिम पुत्र अब्दुल अजीज को किशनगढ़बास डीएसपी सुरेश कुमार ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने 50 लाख रुपए, 21 डेबिट-क्रेडिट एवं क्रेटा कार जब्त कर लिया। कोटकासिम थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।



Views: 772
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



