NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) की रोकथाम को लेकर गुरुवार को बीडा सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान सड़कों से कचरा उठवाने, औद्योगिक क्षेत्र में मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सफाई व टूटी सड़कों की मरम्मत करवाने सहित अनेक मुद्दे छाए रहे। बीडा सीईओ आईएएस श्वेता चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई तथा दो टीमों का गठन कर वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय किया गया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (RSPCB) के क्षेत्रीय अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि भिवाड़ी में वायु प्रदूषण की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया जाएगा तथा औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी-सोहना हाईवे की मरम्मत रीको की ओर से करवाया जाएगा तथा सड़कों की सफाई व पानी का छिड़काव करवाया जाएगा। मीटिंग में एडीएम शिवचरण मीणा, एएसपी दिलीप सैनी, जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता सुधीर पांडे, एईएन चन्द्रेश शर्मा, आरएसपीसीबी के आरओ अमित शर्मा, रीको यूनिट प्रथम के एसआरएम जी के शर्मा व यूनिट द्वितीय के आरएम शिव कुमार, नगर परिषद के आयुक्त सुरेश आयुक्त, एईएन अंकित श्रीवास्तव, सीईटीपी चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान, बीएमए के मानद सचिव जी एल स्वामी, बीसीसीआई महासचिव केआर शर्मा, केकेआईए के उम्मेद सिंह सहित अन्य अधिकारी व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ग्रेप का द्वितीय चरण लागू, औद्योगिक क्षेत्र में मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से नहीं हो रही सफाई
यहां बता दें कि रीको प्रथम औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों की सफ़ाई नहीं हो पा रही है। ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रेप) का द्वितीय चरण लागू होने के बावजूद अभी तय रीको की ओर से मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन से सफाई नहीं हो पा रही है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों से धूल उड़ रही है लेकिन दमकल वाहन से वाहन छिड़काव करके खानापूर्ति की जा रही है। स्मॉग गन से पानी का छिड़काव करवाने के दावे कागजों तक सिमट कर रह गए हैं।



Views: 594
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



