
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को अपनी कक्षा में शिक्षा को प्रभावी बनाएं एवं कक्षा प्रबंधन करने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री पी. के.साजू ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला सी.बी.एस.ई. के लीड स्कूलों में आयोजित की जाती हैं और मॉडर्न पब्लिक स्कूल उन्हीं स्कूलों में से एक है। साजू ने बताया कि प्रभावी शिक्षण व ज्ञान रणनीतियों और व्यवहार है, जो विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों का उनके छात्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और अधिगम में सुधार के लिए उनकी विशेषज्ञता का उपयोग होता है। मनीष पांडे और ऋषभ ने विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यशाला में विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी, वाईस प्रिंसिपल सुनील भार्गव, हैडमिस्ट्रेस आशा बोस, जसवंत सिक्का और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।








Views: 1,183
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



