अलवर में जिंदोली घाटी की सुरंग में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट से भरा ट्रोला व बोलेरो में टक्कर के बाद 30 फीट खाई में गिरे, चार लोगों की मौत, दो घायल

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. बहरोड़-अलवर मार्ग (Bahrod-Alwar Route) पर जिंदोली सुरंग के पास मंगलवार सुबह सीमेंट से भरा ट्रॉला व बोलेरो कार में भिड़ंत हो गई। इस दौर एक बाइक सवार भी इनकी चपेट में आ गया और तीनों वाहन रोड से नीचे करीब 30-35 फीट गहरी खाई में गिर गए। हादसे में जयपुर विद्युत वितरण निगम (Jaipur Discom)  के सहायक अभियंता समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद बचाव कार्य मे देरी होने पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। मृतकों के शव को अलवर के सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जयपुर विद्युत वितरण निगम के एईएन एसके अरोड़ा, तकनीशियन नटवर, रविन्द्र शर्मा, रेडियो मैकेनिक मदन मीणा व चालक बाबूलाल की टीम अलवर के काली मोरी से बोलेरो संख्या आरजे 02 टीए 3278 में सवार होकर अलवर-बहरोड़ पर काम करने के लिए जा रही थी। जैसे ही बोलेरो जिंदोली सुरंग के पास पहुंची तो दूसरी दिशा से आ रहा ट्रोला की भिड़ंत हो गई। इस दौरान वहां स गुजर रहा बाईक सवार भी इनकी चपेट में आ गया और तीनों वाहन खाई में गिर गए। बोलेरो व बाईक ट्रोला नक नीचे सब गए, जिससे बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि रेडियो मैकेनिक मदन मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अलवर के सामान्य चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। वहीं बाईक सवार जेईएन राजेश के पैर में गंभीर चोट लगी है।
अलवर-बहरोड़ मार्ग पर जिंदोली घाटी में हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More