BMA पदाधिकारियों ने एडीजीपी का किया स्वागत, औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर हुई चर्चा

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) के पदाधिकारियों ने राजस्अथान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्ड बटालियन एवं एसडीआरएफ राजस्थान रुपिंदर सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की गई।

बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा ने भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की कानून व्यवस्था और उद्योगों की सुरक्षा को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में साइबर अपराधों की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिन पर प्रभावी नियंत्रण की आवश्यकता है। साथ ही पुलिस विभाग में संसाधन बढ़ाने की मांग भी उठाई, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के विकास और सुरक्षा से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। एडीजीपी रुपिंदर सिंह ने उद्योगपतियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बीएमए के पूर्व अध्यक्ष हरीराम शर्मा, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, मानद सचिव योगेश जैन, उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल और अरुण त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (आर्म्ड बटालियन एवं एसडीआरएफ) राजस्थान रुपिंदर सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए बीएमए अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा व अन्य पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 199
Total Users : 4575949
Views Today : 246
Total views : 4596813
Read More