
NCRkhabar.com@Bhiwadi. भिवाड़ी-तावडू (Bhiwadi-Tawaru) मार्ग पर स्थित खोरी बैरियर के पास अज्ञात युवक ने रविवार को हुई कहासुनी व मारपीट की घटना के बाद चाय-पान के खोखे में आग लगा दिया, जिससे खोखे में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। भिवाड़ी थाना क्षेत्र (Bhiwadi Police Station) के साहिल कॉलोनी निवासी मुन्ना राय पुत्र भोला राय ने बताया कि खोरी बैरियर से चौपानकी जाने वाले मार्ग पर खोखा रखकर चाय-पान की दुकान चलाता है। गत रविवार की रात को उसकी एक टैंपो वाले से पैसों को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई थी। इसके बाद टेम्पो चालक ने उसके खोखे में आग लगाने की धमकी दी थी। गत रविवार की रात वह साढ़े नौ बजे वह दुकान बढ़ाकट चला गया था और सुबह उसे खोखे में आग लगने की सूचना मिली तो वह मौके पर गया तो खोखे में रखा सभी सामान, काउंटर व फ्रिज आदि जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी का नाम नहीं जानता है लेकिन सामने आने पर पहचाना सकता है। भिवाड़ी थाना पुलिस पीड़ित की रिपोर्टिंग पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। यहां बता दें कि खोरी बैरियर से चौपानकी (Chopanki) जाने वाले मुख्य मार्ग पर ऑटो खड़े करके स्टैंड बना लिया है और आए दिन सवारियों के साथ अभद्र व्यहवार की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन रीको व पुलिस प्रशासन सड़क पर काबिज ऑटो चालक व रेहड़ी पटरी पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में शिथिलता बरत रहे हैं।






Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



