
NCRkhabar.com@Khairthal. जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका (Hanuman Mal Dhaka) की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा (Khairthal-Tijara) में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने सड़क सुरक्षा के संबंध में संबंधित विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कर कहा कि समन्वित प्रयास यह रहे कि जिले की सड़कें दुर्घटना मुक्त हों। दुर्घटना की स्थिति में जीवन बचाना प्राथमिकता रहे। उन्होंने सुगम यातायात एवं दुर्घटना संभावित कारणों के लिए गठित समिति की रिपोर्ट की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
रिडकोर ने स्टेट हाईवे पर बंद करवाए 56 अवैध कट
रिडकोर (RIIDCOR) के अधिकारियों ने बताया कि एसएच 25 पर 76 अवैध कट है जिनमें से 56 अवैध कट बंद करा दिये गए है जिस पर जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए की एसएच 25 पर अवैध कटों को बन्द करावे व अवैध कट बन्द करने के उपरान्त भी यदि किसी ने उन्हें पुनः खोले तो संबंधित के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाए। इस पर जिला कलक्टर ने निर्देश दिये कि ब्लैक स्पॉट मार्गो पर अधिक साइन बोर्ड लगाकर यात्रियों को सजग करें ताकि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि समिति की रिपोर्ट के अनुसार चिन्हित किए गए स्थानों पर साइन बोर्ड आदि लगवाएं।

टोल बूथ पर एंबुलेंस रखने के दिये निर्देश
जिला कलक्टर हनुमान मल ढाका ने जिन टोल बूथ पर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां एम्बुलेंस आवश्यक रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खैरथल-तिजारा एवं भिवाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि दुर्घटना की सूचना आईआरएडीबी (इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस) पर दर्ज करवाना सुनिश्चित कराये। उन्होंने डीटीओ सहित संबंधित अधिकारियों को शहर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु निर्देश दिये।
उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने मरीज के इलाज के लिए सभी ट्रोमा प्रभारियों को पाबंद करें। उन्होंने निर्देश दिये कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस यथाशीघ्र दुर्घटना स्थल पर पहुंचे जिससे घायल व्यक्ति को मौके पर चिकित्सकीय सुविधा मिल सके तथा सभी टोल पर इमरजेंसी एंबुलेंस की सुविधा हो ताकि दुर्घटना के पश्चात इलाज में देरी न हो।
उन्होंने डीटीओ को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम में सड़क पर फोग अधिक होने के कारण दुर्घटनाएं घटित होने की संभावना रहती है अतः वाहन चालकों को अपने वाहनों पर फोग लाइट लगवाने हेतु समझाइश की जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी दिलीप सैनी, डीवाईएसपी किशनगढ़ बास सुरेश कुड़ी, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता बाबूलाल सहित आरएसआरडीसी ,रिडकोर एंव संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




Views: 1,040
Users Today : 44
Total Users : 4584354
Views Today : 46
Total views : 4608493



