
NCRkhabar.com@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने वांछित अपराधियों की धरकपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत 22 टीमों का गठन कर 67 स्थानों पर दबिश देकर 81 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व गत बुधवार को भिवाड़ी पुलिस की 20 टीमों ने 36 स्थानों पर दबिश देकर 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया था। भिवाड़ी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से अपराधियों व उनको संरक्षण देने वालों में हड़कंप मच गया।

भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच (IPS Yogesh Dadhich, SP Bhiwadi) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए गए अभियान के तहत भिवाड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया (Social Media) पर सक्रिय गैंग के सदस्यों व उनके अनुयायियों, हार्डकोर अपराधी तथा हिस्ट्रीशीटर व पांच साल में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट औऱ फायरिंग की घटनाओं में चालानशुदा अपराधी, भूमाफिया, शराब माफिया, संपत्ति संबन्धी अपराधों में वांछित तथा स्थायी वारंटी व उदघोषित अपराधियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद सभी डीएसपी व उनकी टीमों ने अपराधियों के ठिकानों व गतिविधियों की जानकारी लेकर नजर रखा। भिवाड़ी डीएसपी मुकेश चौधरी व तिजारा डीएसपी मुनेश कुमार के नेतृत्व में सभी थानाधिकारियों की 22 टीमों ने एक साथ 67 स्थानों पर दबिश देकर 81 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

अभियान का उद्देश्य
-अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास रखने तथा अपराधियों पर लगाम लगाना है।
– अपराधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाना, अवैध शराब तथा नशे के प्रयोग पर अंकुश लगाना।
– अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ कर उसकी अपराधिक साजिश के के बारे में पता लगाकर वारदात को रोकना।
– सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर भय पैदा करने वाले सक्रिय गैंग के साथ-साथ उनके अनुयायियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना।





Views: 629
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



