
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने वांछित अपराधियों की धरकपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत तीसरे दिन 20 अलग-अलग टीमों का गठन कर 73 स्थानों पर दबिश देकर 65 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी पुलिस ने तीन दिवसीय अभियान के दौरान 185 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में कामयाबी हासिल किया है। भिवाड़ी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई से अपराधियों व उनको संरक्षण देने वालों में हड़कंप मच गया।
भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच (IPS Yogesh Dadhich, SP) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (Crime) की ओर से चलाए गए अभियान के तहत भिवाड़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय गैंग के सदस्यों व उनके अनुयायियों, हार्डकोर अपराधी तथा हिस्ट्रीशीटर व पांच साल में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट औऱ फायरिंग की घटनाओं में चालानशुदा अपराधी, भूमाफिया, शराब माफिया, संपत्ति संबन्धी अपराधों में वांछित तथा स्थायी वारंटी व उदघोषित अपराधियों को चिन्हित किया गया। इसके बाद सभी डीएसपी व उनकी टीमों ने अपराधियों के ठिकानों व गतिविधियों की जानकारी लेकर नजर रखा। भिवाड़ी डीएसपी मुकेश चौधरी व तिजारा डीएसपी मुनेश कुमार के नेतृत्व में सभी थानाधिकारियों की 20 टीमों ने एक साथ 73 स्थानों पर दबिश देकर 65 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ का अभियान निरन्तर जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसलिए चलाया गया अभियान
-अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास रखने तथा अपराधियों पर लगाम लगाना है।
– अपराधियों की सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाना, अवैध शराब तथा नशे के प्रयोग पर अंकुश लगाना।
– अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए अपराधियों से पूछताछ कर उसकी अपराधिक साजिश के के बारे में पता लगाकर वारदात को रोकना।
– सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन कर भय पैदा करने वाले सक्रिय गैंग के साथ-साथ उनके अनुयायियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना।





Post Views: 524
Users Today : 265
Total Users : 151596
Views Today : 331
Views This Year : 67967
Total views : 240387



