
NCRkhabar@Bhiwadi. जिला कलक्टर किशोर कुमार (IAS Kishor Kumar, District Collector) की अध्यक्षता में सोमवार को रीको सभागार भिवाड़ी में जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र कि बैठक का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर ने औद्योगिक क्षेत्र टपूकड़ा, खुशखेड़ा करोली एवं सलारपुर में सीईटीपी संचालन के लिए एसपीवी के गठन , टैंकर द्वारा दूषित पानी को खुले नालों में छोड़ने, नगर परिषद भिवाड़ी द्वारा सॉलिड वेस्ट साइट के लिए जगह चिह्नीकरण, पिंक टॉयलेट, सिंगल यूज प्लास्टिक, वेस्ट मैनेजमेंट, ईएसआईसी हॉस्पिटल की स्थापना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जिला कलक्टर ने अवैध ट्रैक्टरों के परिवहन की शिकायत मिलने पर परिवहन विभाग व गठित टीम को अवैध टैंकरों द्वारा दूषित पानी ले जाकर खुले नालों में छोड़ने पर पुलिस से समन्वय स्थापित कर निरंतर कड़ी निगरानी व कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहरानी चोपानकी में सीईटीपी स्थापित करने हेतु एसपीवी की सदस्यता को नियमों के अनुरूप बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लिगसी वेस्ट के निस्तारण हेतु उच्च स्तर पर बातचीत कर टेंडर की कार्रवाई को जमीनी स्तर पर लाने व नगर परिषद भिवाड़ी को सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने हेतु निरंतर अभियान चलाकर कार्रवाई करने की निर्देश दिए। उन्होंने होंडा चौक पर कचरा संग्रहण केंद्र बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी एवं पंचायत के अधिकारियों को केंद्र हेतू जमीन देने के निर्देश दिए। बैठक में बीड़ा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल प्रकाश, एडीएम सुमित्रा मिश्र, जीएमडीआईसी सुरजीत सिंह खोरिया, वरिष्ठ प्रबंधक रीको यूनिट द्वितीय आदित्य शर्मा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार, जयपुर डिस्काम के अधीक्षण अभियंता जेपी बेरवा, अध्यक्ष खुशखेड़ा कारौली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (के. के. आई. ए) के प्रदीप दायमा, भिवाड़ी चैम्बर ऑफ कॉमर्स ( बी.सी. सी.आई) के अध्यक्ष चौधरी राम नारायण सिंह, सहित औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।




Views: 268
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



