
NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान (Rajasthan ) के भिवाड़ी और हरियाणा (Haryana) के धारूहेड़ा (Dharuheda) सीमा पर बना चार फुट ऊंचा रैंप बीते कुछ समय से दोनों राज्यों के निवासियों और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है। भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर रविवार को हुई सर्व समाज की महापंचायत ने इस मुद्दे को लेकर अपनी एकजुटता दिखाई, और भारी बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर रहा। इस महापंचायत के बाद अब मंगलवार को दोनों राज्यों के अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित होगी, जिससे इस जटिल समस्या का स्थायी हल निकलने की उम्मीद जगी है। भिवाड़ी और धारूहेड़ा के बीच की सीमा पर स्थित अलवर बाईपास पर बने इस रैंप ने बारिश के पानी के प्राकृतिक बहाव को रोक दिया है, जिससे न केवल जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है, बल्कि धारूहेड़ा के व्यापार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। रविवार को हुई महापंचायत में जुटे हजारों लोगों ने इस समस्या के त्वरित समाधान की मांग की। बाबा मोहनराम ट्रस्ट के अध्यक्ष अमर भगत की अध्यक्षता में हुई इस महापंचायत में सुबह 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, और लगातार बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।



Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



