भिवाड़ी एसपी का नशे पर वार : 26 दिन में 3 खेप जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

 

Crime@ncrkhabar.com/Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) जिले में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले एसपी IPS प्रशांत किरण (IPS  Prashant Kiran) ने नशे के कारोबार पर सख्त रुख अपनाते हुए 26 दिनों में लगातार कार्रवाई की है। जिला स्पेशल टीम (DST) और भिवाड़ी थाना पुलिस (Bhiwadi Police Station) ने मिलकर गांजे की तीन बड़ी खेप जब्त कर चार तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

पुलिस ने कुख्यात तस्कर बूटा सिंह से 4 किलो गांजा, विपिन उर्फ सीटू (सूरज सिनेमा निवासी) व संदीप लुहार (तावडू, हरियाणा) से करीब 4 किलो गांजा तथा सचिन (भररी गांव, हिसार) से 3.5 किलो गांजा बरामद किया है। खास बात यह है कि आरोपी विपिन पर पहले से 12 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि संदीप पर आर्म्स एक्ट का केस चल रहा है। लगातार 26 दिनों में हुई इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि भिवाड़ी पुलिस अब नशे के नेटवर्क पर पूरी तरह फोकस कर रही है।

 एसपी प्रशांत किरण का संदेश

“जिले में नशे का कारोबार पूरी तरह खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। नशा तस्करी में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More