टपूकड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सात साल से फरार डकैती प्रयास का आरोपी दबोचा,

SHARE:

Crime@ncrkhabar.com. टपूकड़ा थाना पुलिस (Tapukada  Police Station) ने डकैती की तैयारी करने के प्रकरण में सात साल से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी भारत उर्फ भरत भूषण लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था, लेकिन आखिरकार पुलिस की सटीक सूचना और तत्पर कार्रवाई से वह शिकंजे में आ गया।

यह है पूरा मामला
टपूकड़ा थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने जानकारी दी कि मामला वर्ष 2018 का है। 24 जून 2018 को तत्कालीन थानाधिकारी राजेश (उपनिरीक्षक) को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि नौगांवा के पास एक संदिग्ध कार घूम रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा, जिसमें चार व्यक्ति बैठे मिले, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

कार की तलाशी लेने पर पुलिस को अवैध हथियार बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ में सामने आया कि वे सड़क से गुजरने वाले माल से भरे ट्रकों को लूटने की योजना बना रहे थे। उस समय पुलिस ने चार आरोपियों – अजय हुड्डा, महिपाल, अजय उर्फ खल्ली और आशीष – को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर दिया, लेकिन पांचवां आरोपी भारत उर्फ भरत भूषण भागने में सफल हो गया था।

सात साल बाद गिरफ्तारी
पुलिस लगातार भरत भूषण की तलाश में जुटी रही, लेकिन वह जगह-जगह छिपकर गिरफ्तारी से बचता रहा। हाल ही में 18 अगस्त को टपूकड़ा थानाधिकारी को पुख्ता सूचना मिली कि भरत भूषण अपने पैतृक गांव रामबास झोंपड़ी (थाना शेखपुर क्षेत्र) में आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा।

पुलिस की उपलब्धि
लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है। इससे इलाके में अपराधियों पर भी दबाव बढ़ेगा और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More