
Crime@ncrkhabar.com-Bhiwadi. भिवाड़ी थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर सख्ती दिखाते हुए बाइक चोरी गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें से एक आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि 15 मई को परिवादी संदीप कुमार पुत्र हरफूल सिंह निवासी माता वाली ढाणी (गिगलाना) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल स्टार अस्पताल के गेट के सामने खड़ी की थी, जो कुछ देर बाद गायब मिली।
CCTV से मिला सुराग, गिरोह पकड़ा गया
भिवाड़ी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में संदिग्धों की पहचान होने के बाद पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सैनी निवासी जौडिया पट्टी बहादुरपुर, थाना सदर अलवर.व उनशेद निवासी टोहरी, थाना किशनगढ़बास, जिला खैरथल-तिजारा के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में दोनों ने भिवाड़ी, नीमराना, सदर अलवर, कोतवाली अलवर, रामगढ़ और लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुराना अपराधी निकला शंकर
डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि आरोपी शंकर पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि उनसे अन्य चोरी के मामलों के खुलासे की संभावना भी है।


Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438



