बीएमए पदाधिकारियों ने किया जिला प्रभारी सचिव का स्वागत, उद्योगों की समस्याओं पर जताई चिंता, न्यूनतम वेतन अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग

SHARE:

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में वेतन संबंधी मुद्दों और कामकाजी परिस्थितियों को लेकर भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को बीएमए के पदाधिकारियों ने जिला प्रभारी सचिव पूनम से बीड़ा कार्यालय में मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा और पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने जिला प्रभारी सचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में अध्यक्ष राणा ने बताया कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि, समान कार्य के लिए समान वेतन और ठेका श्रमिकों के वेतन सुधार जैसी मांगें उठाई जा रही हैं, जिससे उद्योगों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात में उद्योगों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार की स्पष्ट नीति और समय पर निर्णय बेहद जरूरी हैं। बीएमए ने जिला प्रभारी सचिव से आग्रह किया कि राज्य सरकार जल्द से जल्द न्यूनतम वेतन अधिसूचना जारी करे, ताकि उद्योगों और श्रमिकों के बीच संतुलन कायम रह सके और उत्पादन प्रभावित न हो। इस अवसर पर जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी व योगेश जैन, मानद संयुक्त कोषाध्यक्ष गोबिंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, राजीव रंजन, नितिन गोयल, संत लाल, नाथूराम चौधरी, अरुण त्यागी, मनीष सिंह, पी.सी. राय व डॉ. नितिन रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

भिवाड़ी में बीड़ा कार्यालय पर जिला प्रभारी सचिव पूनम का स्वागत करते बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा व अन्य पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 3
Users Today : 189
Total Users : 4575939
Views Today : 234
Total views : 4596801
Read More