भिवाड़ी के उद्यमियों ने SCADA फ्लो मीटर की अनिवार्यता पर जताई आपत्ति, BMA ने सामान्य मीटर लगाने की मांगी अनुमति

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (RSPCB) के भिवाड़ी क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी अंकित पाठक को ज्ञापन सौंपकर उद्योगों की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से अवगत कराया। एसोसिएशन ने SCADA आधारित फ्लो मीटर लगाने के निर्देशों पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है।

दरअसल, आरएसपीसीबी द्वारा जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 33A के तहत क्षेत्र के सभी उद्योगों को SCADA आधारित फ्लो मीटर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की अनुशंसाओं के अनुरूप जारी किए गए हैं, ताकि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट जल की निगरानी प्रभावी तरीके से की जा सके।

बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा ने कहा कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और बाजार में अनिश्चितता के कारण भिवाड़ी के अधिकांश उद्योग पहले से ही दबाव में हैं। ऐसे में SCADA आधारित अत्याधुनिक फ्लो मीटर की स्थापना उद्योगों के लिए आर्थिक रूप से काफी महंगी साबित हो रही है।

उन्होंने एक व्यावहारिक विकल्प सुझाते हुए कहा कि उद्योग सामान्य फ्लो मीटर लगाने के लिए तैयार हैं और उसकी रीडिंग नियमित रूप से CETP (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) को भेजी जा सकती है। इससे प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन भी होगा और उद्योगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।

बीएमए ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उद्योगों को सामान्य फ्लो मीटर लगाने की अनुमति दी जाए और इस संबंध में जल्द निर्णय लिया जाए। एसोसिएशन ने यह भी स्पष्ट किया कि भिवाड़ी के उद्योग पर्यावरणीय नियमों के पालन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और CPCB व RSPCB के निर्देशों का सम्मान करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में व्यावहारिक समाधान जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी व योगेश जैन, नरेश कुमार गोयल, गोविंद गुप्ता, बलवीर चौधरी, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजित सिंह देशवाल, डी.पी. सिंह, अनुपम शुक्ला, दीपक सांघी, अशोक कुमार जैन, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनिल मुखिया, विकास गोयल, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, रक्षक पाहवा, मनीष सिंह, मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश रावत, सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, मेहर चंद प्रजापत, हामिद खान, पी.सी. राय, मनोज कुमार, रोशन महेंदिरत्ता, कुलदीप सिंह, सुनिल सोलंकी, किशन लाल, बी.डी. यादव व अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

भिवाड़ी में आरएसपीसीबी के क्षेत्रीय प्रभारी अधिकारी अंकित पाठक को उद्योगों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए बीएमए पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 6 0 5
Users Today : 274
Total Users : 151605
Views Today : 344
Views This Year : 67980
Total views : 240400
Read More