

Sports@ncrkhabar.com-Bhiwadi. भिवाड़ी की प्रतिभाशाली जिम्नास्ट मलिश्का शर्मा ने खैरथल-तिजारा का प्रतिनिधित्व करते हुए एसजीएफआइ (SGFI) द्वारा आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण, एक रजत और ऑल राउंड में एक और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भिवाड़ी निवासी डॉ. सुरेश शर्मा की पुत्री मलिश्का शर्मा ने यह उपलब्धि गत एक से सात अक्टूबर तक सिरोही जिले के स्वरूपगंज में आयोजित राज्य स्तरीय रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु छात्रा वर्ग में हिस्सा लिया। मलिश्का ने प्रतियोगिता के दौरान अपने अद्भुत कौशल, लचीलापन और तालमेल से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अंक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही ऑल राउंड श्रेणी में भी एक और स्वर्ण पदक हासिल कर उन्होंने कुल पांच पदकों के साथ नया कीर्तिमान रचा। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर मलिश्का शर्मा ने राष्ट्रीय स्तरीय रिदमिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जगह बनाई है, जहां वे अब राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी। मलिश्का की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। डॉ सुरेश शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि मलिश्का की दिन-रात की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने भिवाड़ी का नाम एक बार फिर राज्य स्तर पर रोशन किया है।

Users Today : 199
Total Users : 4575949
Views Today : 246
Total views : 4596813



