भिवाड़ी में कल होगी खंडेलवाल वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक,राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता रहेंगे मौजूद

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. श्री खंडेलवाल वैश्य समाज भिवाड़ी की ओर से अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा, जयपुर की 35वें बनारस महाधिवेशन सत्र की द्वितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन अलवर बाईपास स्थित सेलिब्रेशन टाउन में किया जाएगा। यह बैठक प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगी, जिसमें देशभर से राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता (तुंगा वाले) की उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के पूर्व प्रधानमंत्री राकेश रावत, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा शिरकत करेंगे। इसके अलावा संजीव कट्टा, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, रामकिशोर खुटेटा, गंगाराम खंडेलवाल, नरेश खंडेलवाल, हरीश खंडेलवाल, बाबू झालानी, योगेश बड़ाया, दिवाकर झालानी, नरेन्द्र जसौरिया और विनोद खंडेलवाल सहित देशभर से कई वरिष्ठ पदाधिकारी व समाजसेवी बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी बनारस महाधिवेशन की तैयारियों, संगठन की नीतियों, सामाजिक उत्थान कार्यक्रमों, युवा और महिला प्रकोष्ठों की सक्रिय भूमिका, तथा समाज में एकता और सहयोग को और सशक्त बनाने पर चर्चा की जाएगी। भिवाड़ी समाज की ओर से इस बैठक के लिए विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है। भिवाड़ी समाज अध्यक्ष अशोक हल्दीना ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक की जिम्मेदारी रामाकांत झालानी को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी समाज के सभी सदस्य और पदाधिकारी इस राष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से तैयारी में जुटे हैं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More