
ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी के खिजुरीवास टोल प्लाजा पर रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने टोल फ्री कराने के लिए बूम बैरियर तोड़ दिया और करीब एक घंटे तक टोल फ्री रखा। इस घटना से टोल प्लाजा पर करीब एक लाख रुपये के राजस्व को नुकसान हुआ। टोल मैनेजर यादराम दायमा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि खिजुरीवास गांव के 15 से 20 लोग तीन-चार वाहनों में सवार होकर टोल प्लाजा पहुंचे और टोल वसूली में बाधा डाली। टोल स्टाफ के साथ गाली-गलोच की गई। टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली है। पुलिस ने आरोपितों की पहचान अशोक, अजय, नरेश, चुन्नीलाल, सुरेश सहित अन्य स्थानीय लोगों के रूप में की है। भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। यह घटना पहली बार नहीं हुई है, इससे पहले भी खिजुरीवास टोल प्लाजा पर ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया है।


Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



