भिवाड़ी पुलिस ने दो युवकों का अपहरण कर लूट करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार

SHARE:

 

Crime@ncrkhabar.com-Bhiwadi. सोशल मीडिया (Social Media) पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करना और फिर उन्हें झांसे में लेकर अपहरण व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का भिवाड़ी थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पहले आरोपी को पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है। भिवाड़ी थानाधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि गत 22 दिसंबर 2025 की रात मनीष और उसका साथी अंकित कुमार जनैसिस मॉल भिवाड़ी आए थे। देर रात करीब 12.45 बजे अल्टो कार में सवार तीन युवकों ने दोनों को जबरन अगवा कर लिया। आरोपियों ने पूरी रात मारपीट करते हुए भिवाड़ी व आसपास के इलाकों में घुमाया और डर-धमकाकर उनके बैंक खातों से करीब 38 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। अगले दिन सुबह करीब 4–5 बजे दोनों युवकों को राव होटल के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पहले आरोपी राहुल यादव निवासी बिरामपुर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त अल्टो कार जब्त की गई। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी अभिषेक उर्फ बच्ची निवासी लुहादेड़ा थाना तिजारा जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More