राजस्थान का रण जीतने के लिए भाजपा ने चला बड़ा दांव, मारवाड़ व मेवाड़ के इन दो दिग्गजों को पार्टी में किया शामिल

SHARE:

NCRkhabar.com. राजस्थान का चुनावी रण जीतने के लिए भाजपा लगातार प्रदेश के प्रभावी नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है। भाजपा ने मंगलवार को महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह और करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी को पार्टी में शामिल किया है। केंदीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह और लोकसभा सांसद दिया कुमारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में इन दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल कराया। दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में बदलाव तय है। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद यह जॉइनिंग हो रही है और इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में इनका बड़ा योगदान रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है और राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में आज की इस जॉइनिंग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन में आस्था रखते हुए इन दोनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इनके परिवार का एक इतिहास रहा है और भाजपा के साथ इनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मेवाड़ व कालवी

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ और  भवानी सिंह कालवी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा में दोनों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके साथ आने से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत निर्माण’ के हमारे उद्देश्यों व राजस्थान के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूती मिलेगी। विश्वराज सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सांसद अरूण सिंह एवं दीया कुमारी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी में काम करने का अवसर दिया है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 200
Total Users : 4575950
Views Today : 247
Total views : 4596814
Read More