सीजीएसटी और एसजीएसटी विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक : सामंजस्य के साथ कर संग्रहण के लिए बनाई कार्य नीति

SHARE:

NCRkhabar@Jaipur. राजधानी जयपुर के झालाना स्थित सेंटर आफ एक्सीलेंस के भवन में वाणिज्य कर विभाग (Commercial Tax Department) के मुख्य आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ( Ravi Kumar Surpur, Chief Commissioner) एवं सीजीएसटी के मुख्य आयुक्त महेंद्र रंगा (Mahendra Ranga, Chief Commissioner CGST) की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य और केंद्र सरकार के जीएसटी विभागों ने आपसी सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए करदाताओं की सुविधा के लिए प्रयासों पर गंभीर मंथन किया।
बैठक में रवि कुमार सुरपुर ने वाणिज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदुओं को साझा करते हुए अधिकाधिक राजस्व संग्रहण के लिए किया जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। वही सीजीएसटी के मुख्य आयुक्त ने वाणिज्य कर विभाग के सभी उपायुक्तों से चर्चा कर कर संग्रहण के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वाणिज्य कर विभाग के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए दोनों ही विभागों के सामंजस्य पर बल दिया। उन्होंने करदाताओं की सहूलियत के लिए दोनों विभागों के अधिकारियों की दूरभाष निर्देशिका बनाने की बात कही।
वहीं संयुक्त बैठक से पूर्व वाणिज्य कर विभाग के मुख्य आयुक्त रवि कुमार सुरपुर ने सभी उपायुक्तों के साथ विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए चुनाव के दौरान बेहतर राजस्व संग्रहण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में सीजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त चेतन कुमार जैन, राजीव अग्रवाल, डीएस मीना और बबनीत तुली के साथ वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त के.के. सिंह, उत्साह चौधरी एवं ऋषभ मंडल के साथ सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More