दिवाली के बाद छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारी आरंभ, 17 को नहाय खाय से होगी पर्व की शुरुआत

SHARE:

दिवाली के बाद भिवाड़ी में रहने वाले पूर्वांचल के लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। दिवाली के छह दिन बाद छठ पूजा का आयोजन होता है। उत्तरप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ सहित पूर्वोत्तर राज्यों के भिवाड़ी में रहने वाले लोग छठ पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। इन लोगों के लिए छठ महापर्व सबसे बड़ा आयोजन होता है। भिवाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में सरकारी विभागों, गैर सरकारी, विभिन्न कंपनियों में बड़ी संख्या में लोग काम करते हैं, साथ ही कई लोग निजी व्यवसाय करते हैं। ये लोग त्यौहार पर अपने घर नहीं जा पाते वे स्थानीय स्तर पर कृत्रिम घाट बनाकर छठ मैया की पूजा करते हैं। भिवाड़ी, चौपानकी टपूकड़ा, खुशखेड़ा व नीमराना आदि औद्योगिक क्षेत्रों में छठ पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इन राज्यों के लोगों द्वारा कहीं समिति के अंतर्गत तो कहीं सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजित करते हैं। बाजारों में छठ पूजा समाग्री आना शुरू हो गया है और मंगलवार से पूजा सामग्री मिलनी शुरू हो जाएगी।

– भिवाड़ी में पूर्वांचल क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। हमारे लिए छठ पूजा दिवाली से भी बड़ा त्योहार होता है। मुख्य रूप से छठ की पूजा नदियों, तालाब में पानी में खड़े होकर अस्त होते और उदय होते सूर्य देव को अ‌र्घ्य दिया जाता है। यहां इस प्रकार की नदियां और तालाब नहीं होने के कारण कृत्रिम घाट तैयार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु पूजा अर्चना कर सकें।

मनोज गुप्ता, अध्यक्ष छठ पूजा समिति।

मनोज गुप्ता, अध्यक्ष छठ पूजा समिति, यूआईटी सेक्टर पांच भिवाड़ी

– इस साल 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ कार्यक्रम की शुरुआत को होगी। इसके बाद 18 को खरना, 19 की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 20 नवंबर की सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।  19 नवंबर की शाम को यूआईटी सेक्टर पांच के पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे भोजपुरी कलाकार धनन्जय शर्मा सीवान व प्रियंका पांडे गोपाल गंज, मधु पांडे आजमगढ़ प्रस्तुति देंगे जबकि अरबी म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के म्यूजिशियन संगीत की प्रस्तुति देंगे।

अशोक तिवारी।

अशोक तिवारी, संरक्षक, यूआईटी सेक्टर पांच भिवाड़ी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 7
Users Today : 162
Total Users : 4563276
Views Today : 211
Total views : 4579601
Read More