

NCRkhabar@Bhiwadi. श्री राधा-कृष्ण मंदिर सेवा समिति, टेरा हैरिटेज भिवाड़ी की ओर से मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ पर जागरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया। जागरण में गायक कलाकार कमल कान्हा, संजय शर्मा, पिंकी सिंधी, राहुल बागड़ी ने खाटू श्याम व बालाजी महाराज के भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण में मां दुर्गा, राधा कृष्ण, कृष्ण सुदामा सहित अनेक मनमोहन झांकियां दिखाई गई। मंदिर के पंडित मुकेश जी ने विधि विधान से पूजा कर राधा कृष्ण की अखंड ज्योति जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष गौरव कॊशिक, उपाध्यक्ष रामावतार सिंह, समस्त कमेटी सदस्य एवं सोसायटी निवासी व अन्य मौजूद थे।





Post Views: 663
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812



