कान्विन स्पोर्ट्स मैनजेमेंट के तत्वावधान में चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कान्विन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (Kanvin Sports Management) की ओर से बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी ( BML Munjal University) में चार दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद अमित नाहटा एवं अन्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। कान्व स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के संचालक सौरभ तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में नौ से 50 साल आयु वर्ग के वर्ग में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और नयन कारजयी, सनाया,  अदम्य, गुरनूर कौर, दक्ष यादव, अथर्व पाराशर, हिमांशी, ओम अरोड़ा, रेशव दिनकर, अंशुल सक्सेना, मनु राजवंशी, निहारिका, दीपा, सुनील गुंजन, विकास अरोड़ा, लखवीर, अनुराग शर्मा, वेद प्रकाश, राकेश, प्रियांश जैन, दीपांशु सिंह तोमर विजेता रहे। वहीं रचित, अविष्का, दक्ष भारद्वाज, मनस्वी, नवनीत, जय यादव, दीपांशु सिंह तोमर, हिमांशी बघेल, सोनिया, ऋचा, वासु, मीनू, अरुण जागिड़, करण व जयेश उपविजेता रहे।

 

  कान्विन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पार्षद अमित नाहटा के साथ विजेता खिलाड़ी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More