मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग खेल दिवस, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीता सबका दिल

SHARE:

Education@ncrkhabar.Com/Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला (Modern Public School Aadharshila) में के वार्षिक जौली जिंगल खेल दिवस ने सभी का दिल जीत लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद बच्चों ने दौड़, लंबी कूद, बाधा दौड़, रिले रेस और मिनी मैराथन जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और जोश साफ दिखाई दे रहा था। खेलों के अलावा बच्चों ने लेजियम डांस, मार्शल आर्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी को दंग कर दिया।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला में वार्षिक खेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे व प्रिंसिपल पी के साजू एवं अन्य स्टाफ।
खेलों से होता है शारीरिक व मानसिक विकास
 स्कूल के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बच्चों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “खेल ना केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, टीम वर्क और अनुशासन जैसे गुण भी विकसित करते हैं।” कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की डिप्टी हेड मिस्ट्रेस रितु ग्रोवर ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी का धन्यवाद किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 7 9 3
Users Today : 52
Total Users : 4587937
Views Today : 60
Total views : 4613326
Read More