
Crime@ncrkhabar.com/Bhiwadi. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग जिले ( Durg District) की रहने वाली रसीदा नामक महिला सोने की ईट खरीदने के लालच में फंसकर 6 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गईं। तिजारा पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जामुन थाना क्षेत्र निवासी रसीदा ने बताया कि वह कुछ समय से सरीफ पुत्र श्योदी मेव, निवासी नाखनौल हाल निवासी गुवारियां मौहल्ला नौला मन्दिर के पास टपूकडा के संपर्क में थीं। सरीफ ने रसीदा और उनके पति सैयद अब्दुल हमीद को बताया कि उसके मामा के पास एक सोने की ईट है जिसे वह सस्ते दाम में बेचना चाहता है। विश्वास में आकर रसीदा और उनके पति सरीफ के साथ गत 28 नवंबर को दिल्ली (Delhi) पहुंचे, जहां से सरीफ उन्हें अपने मामा रहमान उर्फ फुसा, निवासी ऐलाका तहसील तिजारा के जंगल मे स्थित घर ले गया। शरीफ ने बताया कि उनके मामा रहमान को खेत मे मकान बनाने के लिए खुदाई के दौरान खजाना मिला था जिसमें से एक सोने की ईट रहमान ने जमीन में दबा रखी हैं। अब कुझ दिन बाद मेरे मामा की लडकी की शादी है, तो इसे पैसो की जरुरत हैं और ये सोने की ईट किसी को बेचकर अपनी लड़की की शादी करेगा। यदि तुम इस सोने की ईट को लेना चाहते हो तो तुम्हे मैं सस्ते दामों में दिलवा दूगां।





Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101



