ईएसआईसी अस्पताल विकास समिति की बैठक में लिए कई निर्णय, जल्द भरे जाएंगे चिकित्सकों के रिक्त पद

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल, भिवाड़ी में ईएसआईसी अस्पताल विकास समिति की बैठक में अस्पताल के विकास और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। बैठक में अस्पताल में चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बीएमए ने अस्पताल को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। बैठक में बीएमए के अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व गोविंद चांदना, संयुक्त मानद कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, संयुक्त मानद् सचिव सम्पूर्ण सिंह ने हिस्सा लिया। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पुनित पी डुंगडुगन ने बताया कि अस्पताल में डाक्टरों के रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से प्रयास किये जा रहे है और जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह ने आश्वत किया कि अस्पताल को जिन उपकरणों की आवश्यकता होगी, उन्हें बीएमए की ओर से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ डॉ. आर.के. मेहरा, डॉ. अमित शालीवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. कीर्ति बोरकर, सहायक निदेशक जगमोहन मीना व एएनएस कविता इत्यादि उपस्थित थे।

बीएमए ने भिवाड़ी पुलिस को भेंट किए दो प्रिंटर

 भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) ने भिवाड़ी पुलिस को दो कमर्शियल एचपी लेजरजेट प्रिंटर भेंट किए इन प्रिंटरों को पुलिस उपाधीक्षक कैलाश चौधरी और एसएचओ देवेंद्र प्रसाद शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर पर बीएमए के अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मानद सचिव जी.एल. स्वामी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, गोविंद चांदना, अनुपम शुक्ला, अरूण त्यागी, संयुक्त मानद कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, संयुक्त मानद सचिव सम्पूर्ण सिंह, उदेश्वर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ईएसआईसी अस्पताल विकास समिति की बैठक में हिस्सा लेते व भिवाड़ी पुलिस को लेजरजेट प्रिंटर भेंट करते बीएमए पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819
Read More