
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने गत गुरुवार की रात हुई ट्रक लूट की घटना की जानकारी मिलते ही बदमाशों का पीछा किया,जिससे बदमाश नूंह (Nunh) जिले के पुन्हाना में ट्रक छोड़कर भाग गए।।ट्रक में तकरीबन 80 लाख रुपये मूल्य का छह टन तांबा भरा हुआ था। भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि गत गुरुवार की रात घटाल औद्योगिक क्षेत्र से तांबा से भरा हुआ ट्रक लूटकर बाईक सवार बदमाश भाग गए थे।।भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की चौकिंग कर बदमाशों का पीछा गया तो बदमाश हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना से करीब एक किलोमीटर पहले ईट भट्टे के पास सुनसान स्थान पर करीब 80 लाख रुपए कीमत का पांच-छह टन कॉपर रॉड से भरा ट्रक छोड़कर भाग गए। भिवाड़ी थाना पुलिस लूटे हुए ट्रक को बरामद कर लाई और आरोपियों की तलाश कर रही है।
बदमाशों ने ट्रक चालक के बंधक बनाकर चार घण्टे तक घुमाया
भिवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी हाल तावडू के विजय नगर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र राजकुमार गुप्ता ने बताया कि वह 26 दिसंबर की रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच श्री तिरुपति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड घटाल से कॉपर से भरा ट्रक लेकर वृंदावन जा रहे थे। ढाबा कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचते ही तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनके ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर सुरेंद्र सिंह को बंधक बना लिया। बदमाशों ने सुरेंद्र सिंह के हाथ पीछे बांध दिए और मुंह पर कपड़ा लपेटकर उन्हें गाड़ी से नीचे उतार लिया। इसके बाद बदमाश सुरेंद्र सिंह को एक कार में बंधक बनाकर पूरे शहर में घुमाते रहे। करीब 3 से 4 घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद बदमाशों ने सुरेंद्र सिंह को टाटा कंपनी के पास सड़क किनारे पटक दिया और ट्रक को कॉपर सहित लूटकर फरार हो गए।


हरियाणा के पुन्हाना से बरामद हुआ तांबा से भरा ट्रक।





Views: 435
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



