
NCRkhabar@Bhiwadi.
कस्बे के मिलकपुर गुर्जर गांव निवासी एडवोकेट जसवीर दायमा को नगर परिषद भिवाड़ी का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से भिवाड़ी नगर परिषद के कानूनी मामलों को एक नई दिशा मिलेगी और क्षेत्र के विकास में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। यह नियुक्ति निदेशालय स्थानीय निकाय, राजस्थान, जयपुर द्वारा की गई है। राजस्थान के नगरीय निकायों (निगम/परिषद/पालिका) में स्थानीय स्तर पर कानूनी पैरवी के लिए विधि सलाहकार, पैनल अधिवक्ता और विधि परामर्शदाताओं की नियुक्तियां की जा रही हैं। तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ की अनुशंसा पर एडवोकेट जसवीर दायमा को विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है। एडवोकेट जसवीर दायमा अब नगर परिषद के विभिन्न प्रकरणों में न्यायालय में पैरवी करेंगे और महत्वपूर्ण कानूनी सलाह भी देंगे। विधि सलाहकार नियुक्त होने के बाद एडवोकेट जसवीर दायमा का बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन, ऐहसान और इस्लामुद्दीन सहित कई अधिवक्ताओं और शुभचिंतकों ने गुरुवार को मंशा चौक पर माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। एडवोकेट जसवीर दायमा ने विधि सलाहकार नियुक्त होने पर विधायक बाबा बालकनाथ का आभार जताया है।


Post Views: 355
Users Today : 108
Total Users : 4563222
Views Today : 124
Total views : 4579514



