भारत विकास परिषद भिवाड़ी : जुलाई में होंगे स्थापना दिवस व पौधरोपण सहित कई कार्यक्रम

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) शाखा भिवाड़ी की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष अमित नाहटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जुलाई माह में परिषद के स्थापना दिवस, एनीमिया जांच शिविर, हरियाली तीज उत्सव और व्यापक पौधरोपण अभियान सहित अन्य कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में परिषद के सचिव अनिल सिंघल, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार आर सी जैन, जिला पदाधिकारी सुदेश गोयल, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख डॉ नितिन रस्तोगी, तीज प्रकल्प प्रमुख रितिभा नाहटा, मीनाक्षी सोनी, दया अग्रवाल और कामिनी सिंघल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने प्रस्तावित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिए और अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इन आयोजनों का उद्देश्य भिवाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है।
भारत विकास परिषद की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष अमित नाहटा व अन्य पदाधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 200
Total Users : 4575950
Views Today : 247
Total views : 4596814
Read More