नाहटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) ने अन्य संस्थाओं के साथ सरकारी स्कूलों में लगाए एक हजार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

SHARE:

NCRkhabar @Bhiwadi: पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को भिवाड़ी में दो दिवसीय विशेष अभियान “एक पेड़, माँ के नाम” संपन्न हुआ.   अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर राजकीय विद्यालयों में एक हजार पौधे लगाकर क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास किया इ अभियान के दूसरे दिन बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोडिया मेव, बन्दापुर और पथरेड़ी में सघन पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें  छात्रों, शिक्षकों, ग्रामीणों और स्वयंसेवकों ने अत्यधिक उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया.
सबसे प्रेरणादायक क्षण वह था जब छात्रों ने लगाए गए प्रत्येक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित किया.  यह अभियान नाहटा फाउंडेशन, भिवाड़ी विकास संस्थान और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य केवल पौधरोपण करन युवा पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना और उनमें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी की भावना जागृत करना था. इस अवसर पर नाहटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिभा नाहटा, सुरेंद्र रावत, सौम्या श्री, सोम्यो रंजन, प्रवीण कुमार और विनोद कुमार सहित कई सदस्यों ने भाग लिया.
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करते सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकार

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More