रक्तदान महादान: श्रीराम पिस्टन्स पथरेड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन, 70 यूनिट रक्त एकत्रित

SHARE:

NCRKHABAR @Bhiwadi.  मानवीयता की मिसाल कायम करते हुए पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिग्स लिमिटेड,l में शनिवार को एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में कंपनी के कर्मचारियों ने रक्तदान किया और 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर स्टार हॉस्पिटल भिवाड़ी, ब्लड बैंक और रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति के सराहनीय सहयोग से संपन्न हुआ।
शिविर का शुभारम्भ श्रीराम पिस्टन्स कम्पनी के कार्यकारी निदेशक सुमंत्रा मुखर्जी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के अप्रतिम महत्व पर प्रकाश डालते हुए भावुक कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा दान है क्योंकि किसी व्यक्ति की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।” उनके ये प्रेरणादायक शब्द न केवल वहां उपस्थित कर्मचारियों बल्कि समूचे समुदाय के लिए एक सशक्त संदेश थे कि जीवन बचाने का यह कार्य कितना पवित्र और निःस्वार्थ है।
इस नेक पहल में कंपनी के कर्मचारियों ने अत्यधिक उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। इस अवसर पर श्रीराम पिस्टन्स कम्पनी के कार्यकारी निदेशक श्री अतुल खानापुरकर, उप महाप्रबन्धक  गिरीश शर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक दिलवर सिंह वर्धन, कम्पनी प्रबन्धक  राजेश चौधरी, अनिल यादव और करण सिंह यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति से  आर०सी० जैन, पूर्व अध्यक्ष रितु भालोटिया, ममता अग्रवाल और  रीतिभा नाहटा आदि की उपस्थिति ने भी शिविर की गरिमा को बढ़ाया। रक्तदाताओं के इस निस्वार्थ योगदान को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मान देने के उद्देश्य से, प्रत्येक रक्तदाता को उपहार स्वरूप टी-शर्ट, कप और पानी की बोतल प्रदान की गई।

श्रीराम श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिग्स लिमिटेड पथरेड़ी आयोजित रक्तदान शिविर का उदघाटन करते कार्यकारी निदेशक सुमंत्रा मुखर्जी साथ में हैं प्रबंधक राजेश चौधरी एवं अन्य अतिथि 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 194
Total Users : 4575944
Views Today : 241
Total views : 4596808
Read More