लखनऊ में महिला IAS ने होटल कारोबारी पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप, FIR दर्ज

SHARE:

Crime@NCRkhabar.com/Lucknow.  उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला आईएएस अधिकारी ने एक होटल कारोबारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में आईएएस अधिकारी ने कारोबारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईएएस अधिकारी चैत्रा वी, (IAS Chaitra V.) जो युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग की महानिदेशक हैं, ने लखनऊ के आलमबाग थाने में नरेन राज नामक एक होटल कारोबारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि नरेन राज उनके पति के साथ होटल व्यवसाय में साझेदार था। व्यवसाय में घाटा होने के बाद से नरेन राज उन पर बड़े होटल उद्यमियों से मिलवाने के लिए दबाव डाल रहा था।
जब आईएएस अधिकारी ने इस मांग को ठुकरा दिया, तो कारोबारी ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया। आईएएस अधिकारी ने कहा है कि कारोबारी के इस व्यवहार से वह मानसिक रूप से काफी आहत हैं और उनके निजी तथा पेशेवर जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
पुलिस ने आईएएस अधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आलमबाग थाने के इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 193
Total Users : 4575943
Views Today : 240
Total views : 4596807
Read More