श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लि. (Shri ram pistons and rings Ltd.) के पथरेड़ी परिसर में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम कंपनी के सभी कर्मचारियों को एक साथ लाने और भाई-बहन के प्रेम के इस अनूठे त्योहार को मनाने के लिए आयोजित किया गया था। इस समारोह में कंपनी के श्रमिकों के साथ-साथ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिजारा की छात्राओं ने भी भाग लिया। समारोह का शुभारंभ कंपनी के एमडी एवं सीईओ एस. कृष्णकुमार, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुख़र्जी और अतुल खानापुरकर ने भगवान गणेश की प्रतिमा और कंपनी के संस्थापक लाला श्रीराम और लाला चरतराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तिजारा की छात्राओं ने कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा, कंपनी के कर्मचारियों ने भी एक मनोरंजक हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मनोरंजन किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक-दूसरे की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान सबने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई भी दी। श्रीराम पिस्टन्स के एमडी एवं सीईओ एस. कृष्णकुमार ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कंपनी को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए “छह P” सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने टीम वर्क के महत्व को बताते हुए कहा कि इन सिद्धांतों का पालन करके ही हम कंपनी की सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमंत्रा मुखर्जी ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें संदीप अग्रवाल, पूनम भारती, प्रेम राठी, रजनीश जुलका, अशोक सिन्हा, और धर्मेन्द्र सिंह शामिल थे। इस समारोह ने न केवल कर्मचारियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत किया, बल्कि कंपनी में एक सकारात्मक और पारिवारिक माहौल भी बनाया।

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 18
Total Users : 4572701
Views Today : 20
Total views : 4592219
Read More