हरचंदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर भिवाड़ी के हरचंदपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के तत्वाधान में स्व. भरतलाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीएसपी तिजारा विधानसभा महासचिव बिन्दर कुमार के पिताजी की स्मृति में किया गया। शिविर में बीएसपी जोन प्रभारी बाबूलाल बौद्ध, जिला अध्यक्ष हितेश रसगॉन, जिला प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश जाटव, जिला प्रभारी विजय मेघवाल व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राहुल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे।
नेताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का यह एक सराहनीय प्रयास है। शिविर में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More