संत जेवियर स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नृत्य बना आकर्षण का केंद्र

SHARE:

Ncrkhaabar@Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति और उत्साह के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, हर क्षण ने देशप्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया।

विस्तृत समाचार:

संत जेवियर स्कूल में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जुड़िलाइन कास्टिंलिनो और विजय टोप्पो ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद विद्यालय के संगीत वर्ग ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समारोह की शुरुआत को भावनाओं से सराबोर कर दिया।

मुख्य अतिथि जुड़िलाइन कास्टिंलिनो ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वे 2047 के भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के वाहक बनें। इस अवसर पर मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस, प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो और कोष प्रभारी फादर सेबीसिटीन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही, जिसने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने जोशीले देशभक्ति गीत गाकर समारोह के माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया। कार्यक्रम का संचालन अवंतिका और अवनि ने प्रभावशाली तरीके से किया, जबकि जनरल कल्चरल सेक्रेटरी सुदीक्षा ने अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया ।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More