गुरुग्राम में गोल्ड लोन शाखा पर डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने ऑडिटर बनकर डाला धावा, साढ़े नौ लाख रुपये लेकर फरार

SHARE:

 

  • गुरुग्राम सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में बड़ी डकैती
  • मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा पर 5 हथियारबंद बदमाशों का धावा
  • ऑडिटर बनकर शाखा में घुसे लुटेरे, पिस्टल की नोक पर की वारदात
  • करीब 10 मिनट में रैक से साढ़े 9 लाख रुपये नकद लूटकर फरार 

 

Crime@ncrkhabar.com। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम (Milenium City Gurugram) शनिवार शाम उस समय दहल गई, जब हथियारबंद बदमाशों ने सेक्टर-5 थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता रोड पर मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड (Manappuram Gold Loan Finance Ltd.) की शाखा पर फिल्मी अंदाज में धावा बोल दिया। महज दस मिनट में बदमाश शाखा से करीब साढ़े नौ लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश खुद को “ऑडिटर” बताकर शाखा में दाखिल हुए थे।

कैसे हुई वारदात

शनिवार शाम करीब 6 बजे शाखा बंद होने ही वाली थी। उस वक्त अंदर केवल एक गार्ड और दो कर्मचारी मौजूद थे। तभी दो युवक ऑडिटर बनकर अंदर घुसे और कुछ ही देर में तीन और हथियारबंद साथी भी वहां पहुंच गए। पांचों बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और रैक में रखे लाखों रुपये बैग में भरकर ले गए। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक शाखा में तांडव किया। वे कई रैकों को खंगालते रहे, जिससे कर्मचारियों को शक है कि नकदी के साथ-साथ शायद कुछ ज्वेलरी भी लूट ली गई हो। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

फरार होने का तरीका

बताया जाता है कि बदमाश बाइक से आए थे, लेकिन पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने अपने वाहन शाखा से थोड़ी दूरी पर खड़े किए थे। लूटपाट पूरी करने के बाद वे फरार हो गए।

पुलिस की जांच तेज

घटना की जानकारी मिलते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शाखा कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शहर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है लेकिन रविवार सुबह तक लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं।

सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि बदमाशों के हुलिए और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 2
Users Today : 108
Total Users : 4563222
Views Today : 124
Total views : 4579514
Read More