“फिट इंडिया अभियान” के तहत भिवाड़ी पुलिस का अनोखा अभियान: योग और साइक्लिंग से दिया सेहतमंद जीवन का संदेश

SHARE:

ncrkhabar.com@bhiwadi. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मिशन (Fit India Mission) के तहत रविवार को भिवाड़ी रिजर्व पुलिस लाइन में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान (Sunday On Cycle) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त किरण (IPS Prashant Kiran, SP Bhiwadi) ने किया। आयोजन में पुलिसकर्मियों व स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां बता दें कि संडे आन साईकिल अभियान भारत सरकार के फिट इंडिया मिशन से जुड़ा एक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य लोगों को साइकिलिंग और योग जैसी गतिविधियों के जरिए फिटनेस अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

 

फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज

कार्यक्रम की शुरुआत फिट इंडिया मिशन के संदेश “फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज” के साथ हुई। सुबह सबसे पहले प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया और उसके बाद साइकिल रैली (Cycle Rally) में हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में फिटनेस के महत्व को उजागर करना और पुलिस व जनता के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना था।

फिट इंडिया मिशन से जुड़ा विशेष आयोजन

‘संडे ऑन साइकिल’ केवल एक स्थानीय कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फिट इंडिया मिशन का हिस्सा है। इस मिशन की शुरुआत 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। इसका मकसद देशभर में लोगों को नियमित योग, व्यायाम, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। भिवाड़ी में आयोजित इस अभियान ने यह संदेश दिया कि फिटनेस सिर्फ पुलिसकर्मियों या खेल प्रेमियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक प्रशान्त किरण ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि
“आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में यदि हम प्रतिदिन आधा घंटा व्यायाम करें तो न केवल बीमारियों से बच सकते हैं बल्कि मानसिक तनाव से भी दूर रह सकते हैं। फिट इंडिया मिशन का उद्देश्य है कि हर नागरिक अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करे। भिवाड़ी में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान इसी दिशा में एक सार्थक कदम है।”

नागरिकों का उत्साह

इस अभियान में पुलिस के साथ आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने योग और साइकिलिंग करते हुए फिटनेस अपनाने का संकल्प लिया। लोगों का कहना था कि यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करता है।

भिवाड़ी पुलिस लाइन में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में साइकिल चलाते पुलिसकर्मी और नागरिक।”
भिवाड़ी पुलिस लाइन में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में योग करते पुलिसकर्मी और नागरिक।”

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 1
Users Today : 97
Total Users : 4563211
Views Today : 111
Total views : 4579501
Read More