
ncrkhabar@Bhiwadi. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) भिवाड़ी की ओर से दशहरा, रामलीला एवं डांडिया समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम से आयोजित किया गया। यह सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन IMA के सदस्यों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी से यादगार बन गया।
आयोजन में आईएमए भिवाड़ी के सदस्यों ने रामलीला का शानदार मंचन प्रस्तुत किया। मंच पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की अयोध्या वापसी का दृश्य इतना जीवंत रहा कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम का समापन परंपरागत रावण दहन के साथ हुआ, जिसने बुराई पर अच्छाई की विजय का अमर संदेश दिया। डांडिया और गरबा में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे सदस्य और उनके परिवारजन पारंपरिक संगीत की धुनों पर देर तक थिरकते रहे और उत्सव का आनंद उठाया। IMA भिवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. अजय गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सदस्यों और परिवारों को जोड़ते हैं बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखते हैं। उन्होंने बताया कि IMA भिवाड़ी आगे भी सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देता रहेगा।

Users Today : 105
Total Users : 4563219
Views Today : 121
Total views : 4579511



