भिवाड़ी में निकली श्री श्याम रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सागर

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. श्री श्याम जागृति मंडल समिति, भिवाड़ी की ओर से आयोजित 27वें श्री श्याम वार्षिकोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को भव्य रथयात्रा के साथ हुई। 551 ध्वजाओं के साथ निकली यह यात्रा भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम बनी। राजस्थान आवासन मंडल सेक्टर-2 स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद यात्रा को भाजपा किसान मोर्चा अलवर उत्तर के जिला अध्यक्ष ब्रजमोहन तंवर, मंडल संरक्षक हरीराम शर्मा, अध्यक्ष वेद खंडेलवाल, सचिव सुभाष व्यास, कोषाध्यक्ष मोहित गोयल सहित गणमान्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रथयात्रा समतल रोड, मुख्य मार्ग, नीलम चौक, गौरव पथ, मंसा चौक, भिवाड़ी मोड़ होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त ध्वजाएं थामे, डीजे की धुन पर नाचते-गाते शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा से पूर्व श्री श्याम वाटिका में मंडल सदस्यों ने हवन किया। वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा, जो प्रेमपीठ तिजारा के पीठाधीश्वर कृष्ण चैतन्य मोहनाचार्य जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश दास महाराज (दादूदयाल गौशाला निवाई, टोंक), संस्कृति राजपूत, मनीषा ठाकुर और संजय शर्मा अपनी भक्ति प्रस्तुतियां देंगे।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 7 9 2
Users Today : 37
Total Users : 4587922
Views Today : 43
Total views : 4613309
Read More