विवेकानंद जयंती पर ABVP ने भिवाड़ी में निकाली शोभायात्रा, 700 से अधिक छात्रों ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

SHARE:

Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भिवाड़ी इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सोमवार को नगर में  शोभायात्रा निकाली गई और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय कन्या महाविद्यालय भिवाड़ी से हुआ, जहां से शोभायात्रा अनुशासन और उत्साह के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए मंशा चौक तक पहुंची। इस दौरान छात्र-छात्राएं स्वामी विवेकानंद के चित्र, बैनर और प्रेरणादायक नारों के माध्यम से उनके विचारों को आमजन तक पहुंचाते नजर आए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति और प्रेरणा से ओतप्रोत वातावरण बना रहा। मंशा चौक पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि बीआईआईए अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने वाले हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. मोनिका रस्तोगी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संदेश युवाओं को आत्मनिर्भर, चरित्रवान और कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विवेकानंद का प्रसिद्ध कथन — “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” — को आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम में 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। ABVP की जिला संयोजक मेघा गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व, सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका चौधरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र राज, डॉ. विक्रम यादव, डॉ. पूनम शर्मा, अनूप, नेहा, ऋतु, मिर्जा, रवि, विपिन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एबीवीपी द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल विद्यार्थी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819
Read More