

Business@ncrkhabar. com-Bhiwadi.सामाजिक सरोकार के तहत वरुण बेवरेज लिमिटेड की ओर से सोमवार को जोड़िया गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीसीआई अध्यक्ष चौधरी राम नारायण सिंह एवं महासचिव के.आर. शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जोड़िया सरपंच खालिद तथा वरुण बेवरेज लिमिटेड चौपानकी के प्लांट हेड संजय सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने जरूरतमंदों को कंबल बांटकर सामाजिक सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम को। संबोधित करते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष चौधरी राम नारायण सिंह ने अ कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने वरुण बेवरेज लिमिटेड के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि निजी संस्थानों की ऐसी सामाजिक भागीदारी से समाज के कमजोर वर्गों को सीधा लाभ मिलता है और यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनता है। इस अवसर पर वरुण बेवरेज लिमिटेड के एचआर हेड पूनम डागर, नीरज द्विवेदी, प्रियांशु, सत्यप्रकाश, दिनेश मित्तल, रामख्तयार, ललित शर्मा, नवीन सहित स्कूल स्टाफ व चौपानकी पुलिस थाना स्टाफ मौजूद रहा। सभी अतिथियों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के कमजोर वर्ग के लिए बेहद उपयोगी बताया।




Users Today : 121
Total Users : 4563235
Views Today : 140
Total views : 4579530



