भिवाड़ी में काली बाड़ी ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया परिवार मिलन समारोह, खेल-कूद व लकी ड्रा के साथ हुए कई कार्यक्रम, बंगाली समाज ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. काली बाड़ी भिवाड़ी ट्रस्ट की ओर से रविवार को वार्षिक परिवार मिलन समारोह का आयोजन अलवर बायपास स्थित वेदान्ता फार्म में हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में ट्रस्ट से जुड़े परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष खेल गतिविधियों की व्यवस्था की गई, वहीं सभी सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की भी समुचित व्यवस्था रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का भरपूर आनंद लिया।

समारोह के दौरान क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रा रहा, जिसमें दिलीप कुमार डे विजेता रहे। लकी ड्रा पुरस्कार नगर परिषद वार्ड नंबर-2 के पार्षद एवं समाजसेवी श्री अमित नहाटा द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में काली बाड़ी ट्रस्ट के चेयरमैन अमित नहाटा एवं अध्यक्ष टी.के. चक्रवर्ती के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्यों विश्वजीत सेनगुप्ता, अभिजीत साहा, अंकन गुप्ता, दिलीप डे, देबब्रत सरकार तथा उपाध्यक्ष राजवीर दायमा, केशु गुर्जर एवं नवनीत चौधरी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर महासचिव प्रवीण कुमार प्रामानिक, कोषाध्यक्ष सुखदेव सूकूल सहित कोर कमेटी के सदस्य असीम मंडल, जय दोस्तीदार, संजय कुमार सिन्हा, सुकांत साहा, सुमित सरकार, उज्ज्वल भौमिक, गोकुल मंडल, अमित कुमार सैम, सिसिर मलिक, दुलाल मंडले, संजीव पारुई, तारित मंडल, आर.एन. धीमान, कौस्तव दत्ता, अमित हाजरा, राजकुमार चौधरी, राजकुमार बिस्वास, अरबिंद बेरा, सरबनी शंकर मित्रा, जयंत रॉय, स्वरूप सरकार, जगजीत कुमार, तपन शोम, तुषार दास, सुभोजित मंडल, अनिरुद्ध भट्टाचार्य, चिन्मय मन्ना, अरूप रतन भट्टाचार्य, बिबेकानंद बिस्वास, ब्रताती सामंत, देव रंजन बनर्जी, सौमित्र महतो, अमित कुमार कीर्ति, संजय कर, मानस मंडल, सोमनाथ मिश्रा, स्वराज चटर्जी, राकेश मजूमदार, अरिजीत दास सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।

वेदान्ता फार्म में आयोजित काली बाड़ी ट्रस्ट परिवार मिलन समारोह का आनंद लेते सदस्य।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 0
Users Today : 93
Total Users : 4563207
Views Today : 107
Total views : 4579497
Read More