गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, बाल कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दिया देशप्रेम का संदेश

SHARE:

खैरथल तिजारा जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

Ncrkhabar@Khairthal. खैरथल-तिजारा मुख्यालय पर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में जिला प्रशासन की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या में उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं ने वीर रस से भरपूर देशभक्ति गीत, लघु नाटिका एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर सैन्ट्रल एकेडमी, खैरथल का सामूहिक नृत्य (अनेकता में एकता विषय पर आधारित), द्वितीय स्थान पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल एवं तृतीय स्थान पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल का नृत्य रहा। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस आयोजन ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया, बल्कि देशभक्ति के जज़्बे को भी मजबूत किया।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 15
Total views : 4602101
Read More