मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) भिवाड़ी में एनसीसी निरीक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन, कर्नल रणयोध सिंह ने कैडेट्स को दिया सेना में करियर का मार्गदर्शन

SHARE:

Education@ncrkhabar. com-Bhiwadi.अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा की भावना को सशक्त करने की दिशा में मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में एनसीसी निरीक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने कैडेट्स में जोश और प्रेरणा भर दी, वहीं एनडीए व सेना में अधिकारी बनने के सपनों को नई दिशा मिली।मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी में आयोजित एन.सी.सी. निरीक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत कर्नल रणयोध सिंह, सूबेदार सुशील कुमार एवं सूबेदार संतराम का विद्यालय में आगमन हुआ। इस दौरान कर्नल रणयोध सिंह ने एनसीसी कार्यालय का अवलोकन किया तथा परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए विद्यालय परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन एवं व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पी. के. साजू के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने एनसीसी को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला बताते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न एनसीसी गतिविधियों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत बैगपाइपर बैंड एवं गार्ड ऑफ ऑनर ने सभी अतिथियों को अत्यंत प्रभावित किया। कैडेट्स के उत्कृष्ट अनुशासन, समर्पण और जोशपूर्ण प्रदर्शन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। कर्नल रणयोध सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को एनसीसी के लाभ, एनडीए की प्रारंभिक तैयारी, एनडीए में प्रवेश प्रक्रिया तथा भारतीय सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न मार्गों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनसीसी न केवल अनुशासन सिखाती है बल्कि नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा का भाव भी विकसित करती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से कर्नल रणयोध सिंह एवं उनके साथ आए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस (सीनियर विंग) आशा बोस, अकादमिक डीन जसवंत कौर सिक्का, एएनओ  बाले राठी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 5
Users Today : 205
Total Users : 4575955
Views Today : 252
Total views : 4596819
Read More