भिवाड़ी मैराथन 5.0 का पोस्टर लॉन्च, 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे वेदांता फॉर्म से दौड़ेंगे धावक

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi/New Delhi. खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं सहित हर वर्ग को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेलो भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित भिवाड़ी मैराथन 5.0 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। गुरुवार को अलवर बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में भारत विकास परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष अमित नाहटा, केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा व अन्य अतिथियों ने भिवाड़ी मैराथन का पोस्टर लॉन्च किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष अमित नाहटा ने कहा कि भिवाड़ी मैराथन जैसे आयोजन समाज में स्वस्थ जीवनशैली, सकारात्मक सोच और खेल संस्कृति को मजबूती देते हैं तथा युवाओं को सही दिशा में प्रेरित करते हैं। आयोजकों ने जानकारी दी कि भिवाड़ी मैराथन 5.0 का आयोजन 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे वेदांता फॉर्म से किया जाएगा। इस मैराथन में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ के साथ-साथ दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्हीलचेयर रेस भी आयोजित की जाएगी, ताकि समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

शहर के गणमान्य लोग रहे मौजूद

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम का नेतृत्व खेलो भारत फाउंडेशन के संचालक सुनील योगी ने किया। इस दौरान भारत विकास परिषद भिवाड़ी अध्यक्ष अमित नाहटा, केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा, भव्य जैन सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वस्थ और सक्रिय भिवाड़ी की ओर कदम

इस अवसर पर आयोजक सुनील योगी ने कहा कि भिवाड़ी मैराथन 5.0 केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि शहर को स्वस्थ, जागरूक और सक्रिय बनाने की दिशा में एक सशक्त अभियान है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग के लोगों और दिव्यांगजनों को भी फिटनेस से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भारत विकास परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष अमित नाहटा ने आमजन से अपील की कि वे 5 अप्रैल को आयोजित मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर फिट इंडिया और स्वस्थ समाज का संदेश फैलाएं।

कस्बे के अलवर बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार को भिवाड़ी मैराथन 5.0 का पोस्टर लॉन्च करते भारत विकास परिषद भिवाड़ी के अध्यक्ष अमित नाहटा, केकेआईए अध्यक्ष प्रदीप दायमा व अन्य अतिथि।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 5 9 4
Users Today : 198
Total Users : 4575948
Views Today : 245
Total views : 4596812
Read More