Government Job Scam: तिजारा कोर्ट का पूर्व कर्मचारी पत्नी सहित गिरफ्तार, 5 साल से चल रहा था फरार

SHARE:

crime@ncrkhabar. com-Bhiwadi.सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में तिजारा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिजारा न्यायालय के पूर्व कर्मचारी ओमप्रकाश गुप्ता और उसकी पत्नी पूनम गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी की ओर से दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि इस संबंध में 8 सितंबर 2021 को कुलताजपुर निवासी शिखा पत्नी मनीष कुमार यादव ने तिजारा थाने में इस्तगासा के जरिए मामला दर्ज कराया था। परिवादिया के अनुसार दिसंबर 2020 में वह अपने पति के साथ किसी कार्य से तिजारा न्यायालय पहुंची थी, जहां रिकॉर्ड रूम में उनकी मुलाकात ओमप्रकाश गुप्ता और उसकी पत्नी से हुई। आरोप है कि ओमप्रकाश गुप्ता ने खुद को Rajasthan High Court में प्रभावशाली संपर्क होने का दावा करते हुए क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 3.45 लाख रुपये में नौकरी पक्की कराने की बात कही। इसके बाद फरवरी 2021 में अलवर स्थित Shalimar Society के फ्लैट में परीक्षा दिलवाने का नाटक किया गया और शैक्षणिक दस्तावेज अपने पास रख लिए गए।कुछ समय बाद आरोपियों ने Registrar General, Rajasthan High Court Jaipur के नाम से फर्जी नियुक्ति और ज्वाइनिंग लेटर जारी कर परिवादिया को Junior Judge Assistant पद पर चयन होने का भरोसा दिलाया। बाद में जांच में सामने आया कि सभी दस्तावेज फर्जी थे और यह पूरी कार्रवाई एक planned fraud थी। मामला उजागर होने के बाद आरोपी दंपती फरार हो गया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों के Uttar Pradesh के अमरोहा जिले के गजरौला में छिपे होने की जानकारी जुटाई। इसके बाद दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ Alwar Sadar और Kudi Bhagtasni Jodhpur थानों में भी ठगी के प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 4 7 0 3
Users Today : 469
Total Users : 4547035
Views Today : 544
Total views : 4559324
Read More